सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   45 lakhs defrauded an old man by keeping him under digital arrest for three days

Jabalpur News: मुंबई क्राइम ब्रांच का डीसीपी बनकर वृद्ध को किया डिजिटल अरेस्ट, तीन दिन में 45 लाख ठगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Jul 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
45 lakhs defrauded an old man by keeping him under digital arrest for three days
जबलपुर में साइबर ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच का डीसीपी बनकर एक शातिर युवक ने जबलपुर निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने वृद्ध को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसके खाते से रकम आरटीजीएस के जरिए कोलकाता स्थित एक अन्य खाते में ट्रांसफर करवाई। राज्य साइबर सेल जबलपुर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


वीडियो कॉल से शुरू हुई ठगी
चेरीताल निवासी पीड़ित वृद्ध को 15 जुलाई को एक वीडियो कॉल आया। कॉल पर एक पुलिस अधिकारी की फोटो लगी थी। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का डीसीपी विजय खन्ना बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो चुका है। आरोपी ने दावा किया कि वृद्ध के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल इस अपराध में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बड़ी तुम्मी में सेल्फी लेते समय 50 फीट गहरी खाई में गिरा 18 साल का युवक, दर्दनाक मौत

कमरे में बंद कर रखा, दी धमकी
आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह तुरंत एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर ले और किसी से भी संपर्क न करे। वृद्ध ने भयभीत होकर ऐसा ही किया। आरोपी ने उसे केवल तय समय पर वीडियो कॉल अटेंड करने की अनुमति दी और बार-बार कहा कि यदि किसी को जानकारी दी तो तत्काल गिरफ्तारी हो जाएगी।

45 लाख की रकम करवाई ट्रांसफर
डर और भ्रम में आए वृद्ध ने 17 जुलाई को आरोपी के कहने पर आरटीजीएस के माध्यम से 45 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ये राशि पहले एक खाते में और फिर वहां से कोलकाता के एक अन्य खाते में भेजी गई।

ये भी पढ़ें: पत्नी ने की मायके जाने की जिद तो भड़के पति ने किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट

बेटे से बात करने पर खुली पोल
घटना के बाद वृद्ध ने फोन पर बेंगलुरु में रहने वाले अपने बेटे को जानकारी दी। बेटे ने समझा कि उनके पिता साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। इसके बाद वृद्ध ने राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। राज्य साइबर सेल की थाना प्रभारी नीलेश अहिरवार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और बैंक खातों की ट्रैकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed