सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A challan has been filed against Sarvate, former deputy director of the Tribal Welfare Department

MP News: आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व उप निदेशक सरवटे के खिलाफ चालान पेश, अपराध से आय अर्जित करने का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार

ईडी ने पूर्व उपनिदेशक जगदीश सरवटे पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जबलपुर की विशेष अदालत में चालान पेश किया। जांच में 11.81 करोड़ की अवैध संपत्ति सामने आई, जिसे विभिन्न जिलों में निवेश किया गया। कोर्ट ने दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, मामले में आगे सुनवाई जारी है।

A challan has been filed against Sarvate, former deputy director of the Tribal Welfare Department
विशेष अदालत में ईडी ने चालान पेश किया है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व उप निदेशक, जगदीश प्रसाद सरवटे के विरुद्ध अपराध से आय अर्जित करने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत विशेष न्यायालय पीएमएलए जबलपुर के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने चालान पेश किया है। ईडी ने सरवटे के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की थी। न्यायालय के पूर्व आदेश पर जगदीश सरवटे हाजिर हुए। कोर्ट ने अभियोजन शिकायत और अन्य दस्तावेज की प्रति उन्हें देने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  मां से दुष्कर्म, कार्रवाई नहीं होने से आहत बेटे ने दी जान, लोगों ने पुलिस के सामने आरोपी का घर तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने आर्थिक अपराध विंग जबलपुर द्वारा भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। सरवटे पर आरोप है कि उन्होंने एक लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए एक जनवरी 2015 से 20 जून 2025 की अवधि के दौरान अपनी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात से अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी ने भ्रष्ट तरीकों से अपराध से अर्जित आय उत्पन्न की थी और बाद में अवैध नगदी को बैंकिंग प्रणाली में डालकर भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी जिलों में स्थित कई अचल संपत्तियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को खरीदने में निवेश किया। ईडी ने कुल 11.81 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय की पहचान की है, जो उन संपत्तियों का मूल्य दर्शाती है, जिनमें अवैध धन का निवेश किया गया था। फरवरी 2026 में समतुल्य मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया था। ईडी ने जांच में यह स्थापित किया है कि जगदीश प्रसाद सरवटे ने जानबूझकर अपराध से अर्जित आय को अर्जित किया, जिसे अपने कब्जे में रखा, छिपाया और उसका उपयोग किया तथा उसे बेदाग संपत्ति के रूप में प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed