सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Board Results: Class 10 and 12 results to be released in the second week of April; Class 5 and 8 results ex

MP Board Result: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 24 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। लगभग 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और 20 हजार शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की संभावना है, जिनका मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

MP Board Results: Class 10 and 12 results to be released in the second week of April; Class 5 and 8 results ex
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) की कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की प्रबल संभावना है।
Trending Videos


16 लाख छात्रों का इंतजार
इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लगभग 20 हजार शिक्षक लगाए गए हैं और प्रक्रिया तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। विभाग का लक्ष्य है कि परिणाम समय पर जारी कर छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन में तेजी, रिजल्ट की तैयारी शुरू
अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य को तेज किया गया है। अंतिम चरण में पहुंचते ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि निर्धारित समय सीमा में परिणाम घोषित किए जा सकें।

दो विषय में फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र केवल दो विषयों में अनुत्तीर्ण होंगे, उन्हें जून में पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों का पूरा वर्ष खराब होने से बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में राहत के बीच बढ़ी तपिश, दो नए सिस्टम से एक बार फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम



5वीं और 8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह
कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह घोषित होने की प्रबल संभावना है। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित हुई थीं। रिजल्ट की अंतिम तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें-कमर्शियल एलपीजी गैस वितरण की नई गाइडलाइन जारी, होटल-रेस्टारेंट को 9%, उद्योगों को 5% आवंटन


रिजल्ट कैसे देखें
छात्र निम्न प्रक्रिया से अपना परिणाम देख सकेंगे
आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in या mpbse.nic.in पर जाएं
होमपेज पर ‘Class 5th/8th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें
रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed