सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Miscreants kidnapped the girl of a Jabalpur family who had gone to Kota for a trip.

MP News: कोटा घूमने गए जबलपुर के परिवार पर बदमाशों ने किया हमला, लूटपाट के बाद बच्ची को किया अगवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान घूमने गए जबलपुर के एक परिवार पर कोटा के बूंदी रोड पर बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की। साथ ही उनकी 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण भी कर लिया। पीड़ितों की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज कर केस डायरी राजस्थान पुलिस को भेजी है।

MP News: Miscreants kidnapped the girl of a Jabalpur family who had gone to Kota for a trip.
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान घूमने गये अधारताल थानान्तर्गत निवासरत परिवार के साथ करीब छह आरोपियों ने हमला लूटपाट करने के बाद 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। परिवार ने जबलपुर लौटने के बाद घटना की रिपोर्ट अधारताल थाने में दर्ज करवाई है। अधारताल पुलिस ने शून्य के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी राजस्थान पुलिस को भिजवा दी है।

Trending Videos
अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे से मिली जानकारी के अनुसार अधारताल निवासी परिवार एक पखवाड़ा पहले घूमने के लिए राजस्थान गया था। परिवार की पीड़ित महिला ने विगत 9 दिसंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कोटा स्थित प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर वापस जबलपुर लौट रहे थे। कोटा के बूंदी रोड इलाके में उनकी वैन एक स्थानीय होटल के सामने रुकी थी। तभी अचानक छह से अधिक बदमाशों आये और उनकी वैन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को धमकाते हुए मारपीट की और रुपये और सामान लूट लिया। आरोपी युवक उसकी 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोहन सरकार के दो साल: इंदौर के बाद अब भोपाल में भी होगा प्रदूषण मुक्त सफर, 21 दिसंबर से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

भयभीत परिवार किसी तरह जबलपुर पहुंचा और थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला ने शिकायत में आरोपियों के नाम भी बताये हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर राजस्थान पुलिस को केस डायरी भिजवा दी है। राजस्थान पुलिस से संपर्क बना हुआ है। राजस्थान पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद की जा रही है और उनकी बेटी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed