सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Deputy Commissioner of Tribal Welfare Department turns out to be a tenant worth crores

Jabalpur News: करोड़ों का आसामी निकला आदिम जाति कल्याण विभाग का उपायुक्त, ईओडब्ल्यू के छापे में मिला 'खजाना'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

आदिम जाति कल्याण विभाग जबलपुर में उपायुक्त पद पर पदस्थ जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ हुई कार्रवाई में अब 5 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है। जब्त किए गए दस्तावेज, बैंक खाते और लॉकर की जांच के बाद इसमें और इजाफा होगा।

Deputy Commissioner of Tribal Welfare Department turns out to be a tenant worth crores
आदिम जाति कल्याण विभाग का उप आयुक्त के ठिकानों पर छापा।
विज्ञापन

विस्तार

 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने मंगलवार को आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त के जबलपुर स्थित शासकीय आवास और भोपाल स्थित मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त के पास करोड़ों रुपये की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने उपायुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी रही।
Trending Videos


ईओडब्ल्यू के डीएसपी एके सिंह के अनुसार, आदिम जाति कल्याण विभाग जबलपुर में उपायुक्त पद पर पदस्थ जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने मंगलवार को जबलपुर में शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास, अधारताल स्थित निजी आवास और भोपाल के बाग मुगालिया स्थित निजी आवास में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धोखेबाज प्रेमी, पांच साल पुराना रिश्ता तोड़ा, कहा- पापा ने कहीं और शादी तय कर दी, यह सह नहीं सकी युवती; दी जान

इस दौरान शंकर शाह नगर स्थित शासकीय आवास से 7 लाख 4 हजार नकद, 20 लाख 41 हजार रुपये का घरेलू सामान, 3 करोड़ 17 लाख रुपये की 17 संपत्तियां, 1 लाख 8 हजार रुपये की 56 महंगी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा मां के नाम पर दस अचल संपत्तियां मिली हैं, जिनका मूल्यांकन किया जाना है।

भोपाल स्थित आवास से 1 लाख 29 हजार नकद, मकान व लॉकर में रखे 16 लाख 35 हजार रुपये के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये की एफडी, 23 लाख रुपये का घरेलू सामान, 8 लाख 43 हजार रुपये के तीन वाहन, बाग मुगालिया क्षेत्र में स्थित एक एमआईजी मकान और एक प्लॉट के दस्तावेज मिले, जिसकी कीमत करीब 37 लाख 32 हजार है। एलआईसी व एसबीआई लाइफ के दस्तावेज मिले हैं, जिसकी गणना की जानी है।

ये भी पढ़ें: जिंदा होने के लिए भटक रहा कागजों में मर चुका व्यक्ति, कलेक्टर से कहा- ग्राम सचिव ने 'मारा'

अधारताल स्थित आवास की कीमत एक करोड़ 50 लाख है। आरोपी व उसके भाई के नाम पर 6 लाख 51 हजार रुपये जमा होना पाया गया है। इसके अलावा मां व आरोपी के नाम पर निवेश, एक प्लॉट और संयुक्त रूप से बैंक लॉकर की गणना की जानी है। अभी की जांच में आरोपी के पास से कुछ 5 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है। जब्त किए गए दस्तावेज, बैंक खाते और लॉकर की जांच के बाद संपत्ति के मूल्य में बढ़ोतरी हो सकती है।
 

करोडो का असामी निकला आदिम जाति कल्याण विभाग का उप आयुक्त

 

करोडो का असामी निकला आदिम जाति कल्याण विभाग का उप आयुक्त

 

करोडो का असामी निकला आदिम जाति कल्याण विभाग का उप आयुक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed