फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Tragic Murder in Jabalpur Bar Employee Stabbed to Death by Male Coworker Suspect Detained

जबलपुर में बार कर्मचारी की हत्या: सहकर्मी युवती पर चाकू से किए कई वार, हिरासत में आरोपी युवक

Sat, 15 Aug 2026 10:35 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 10:35 AM IST
सार

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित महफिल बार में काम करने वाली 20 वर्षीय मुस्कान चौधरी की उसके सहकर्मी पवन वर्मन ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Tragic Murder in Jabalpur Bar Employee Stabbed to Death by Male Coworker Suspect Detained
सहकर्मी युवती की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक के समीप स्थित एक बार में कार्यरत युवक ने अपनी सहकर्मी युवती की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे अभिरक्षा में ले लिया है। कार्य के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीनदयाल चौक के समीप महफिल बार में मुस्कान चौधरी, उम्र 20 वर्ष, काम करती थी। उसके साथ ही बार में पवन वर्मन नामक युवक खाना बनाने का काम करता था। किसी कार्य को लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच विवाद हो गया था। सहकर्मियों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत करा दिया था। इसके कुछ देर बाद दोनों में फिर से विवाद हो गया। इसके बाद पवन ने सहकर्मी युवती पर चाकू से कई वार कर दिए। युवती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर गिर गई। बार में मौजूद सहकर्मी घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी युवक मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Independence Day: भोपाल की विरासत में छिपी आजादी की कहानी, इन इमारतों ने देखा गुलामी से स्वतंत्रता तक का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed