सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Airport Gets Bomb Threat Turns Out to Be Hoax After Investigation

MP News: जबलपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद निकली अफवाह; एडिशनल SP बोले- कार्रवाई होगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 30 Jun 2025 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: एडिशनल एसपी ने कहा कि अज्ञात आरोपी को पकड़ने का जिम्मा साइबर सेल को दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Jabalpur Airport Gets Bomb Threat Turns Out to Be Hoax After Investigation
सांकेतिक - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्थित एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच के बाद यह अफवाह निकली। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी। एडिशनल एसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि जबलपुर के डुमना इलाके में बने एयरपोर्ट के अधिकारियों को रविवार को एक ईमेल मिला था, जिसमें एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट को खाली कराकर जांच शुरू की गई।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि यह ईमेल एक साथ 40 से 41 जगहों पर भेजा गया था। ऐसा लग रहा है कि किसी शरारती तत्व ने यह काम किया है। जानकारी मिलते ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), डॉग स्क्वाड, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। इसके बाद सभी उड़ानें समय पर संचालित की गईं। अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं और अब स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'नवजात को 15 दिन तक स्तनपान कराना होगा, फिर जिम्मेदारी सरकार की', दुष्कर्म पीड़िता की याचिका निस्तारित

शर्मा ने कहा कि इस अज्ञात आरोपी को पकड़ने का जिम्मा साइबर सेल को दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर खमरिया पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed