{"_id":"6974ebf47bd69c6efc068de4","slug":"jabalpur-news-1100-foot-long-chunri-offered-to-maa-narmada-grand-event-with-milk-abhishek-and-maha-aarti-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मां नर्मदा को 1100 फुट लंबी चुनरी अर्पित की, दुग्धाभिषेक व महाआरती के साथ हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मां नर्मदा को 1100 फुट लंबी चुनरी अर्पित की, दुग्धाभिषेक व महाआरती के साथ हुआ भव्य आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार
आस्था और परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर उमाघाट पर देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को भव्य चुनरी अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। दुग्धाभिषेक, भोग और महाआरती के साथ हुए इस आयोजन माहौल भक्तिमय हो गया।
मां नर्मदा को 1100 फुट लंबी चुनरी चढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रतिवर्ष मां नर्मदा उमाशंकर चुनरी भक्त समिति द्वारा उमाघाट पर मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की जाती है, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। यह परंपरा बीते 23 वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस वर्ष भी 1100 फुट लंबी चुनरी नर्मदा मैया को इस पार से उस पार गुरुद्वारा घाट तक अर्पित की गई।
Trending Videos
इस अवसर पर 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। साथ ही नर्मदा मैया की पादुका पूजन, 56 भोग अर्पण और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhopal News: एम्स भोपाल की रिसर्च का बड़ा खुलासा, आम वायरस भी बन सकता है जानलेवा दिमागी संक्रमण की वजह
कार्यक्रम में पूज्य जगतगुरु नरसिंहदास महाराज, स्वामी गिरिशनंद महाराज, स्वामी मुकुंद दास महाराज, मैत्री दीदी इंद्रभान महाराज, चंद्रशेखर आनंद महाराज, निशा कृष्णा दीदी, राम बहादुर महाराज, राजेश योगी महाराज, राम भारती महाराज, संतोष शास्त्री, सुरेंद्रनाथ महाराज एवं शरद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजन-अर्चन पं. सौरभ दुबे द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, जयकिशन गुप्ता, अमर सिंह ठाकुर, डॉ. सुचित्रा मिश्रा, राकेश अहिरवार, सोनू सैनी, प्रमोद नगर, सुरेंद्र खरे, राजेश साहू, समीर पटेल, नितेश पटेल, अतुल विश्वकर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, मोनू सोनकर, आशीष बाजपेई, गोलू पुरी गोस्वामी, कमल विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा एवं कान्यकुब्ज वैश्य महिला मंडल की बहनों की उपस्थिति रही।

कमेंट
कमेंट X