सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two thieves, including a minor, arrested

जबलपुर में बड़ी चोरी का पर्दाफाश: सूने घर को बनाया था निशाना, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार; 4.75 लाख का माल बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में सूने घर में चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से कैमरा, लेंस और सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 4.75 लाख रुपये है।

Two thieves, including a minor, arrested
नाबालिग सहित दो चोर गिरफतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में सूने घर को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कैमरा, लेंस तथा सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4.75 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है।

Trending Videos

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, पड़रिया ड्रीम सिटी निवासी 63 वर्षीय रविकांत चावरिया, जो बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं, 24 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित सदर स्थित दूसरे घर चले गए थे। अगले दिन उनका बेटा देवांश और बहू आस्था जब ड्रीम सिटी वाले घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा गया कि घर से सोने-चांदी के जेवर, 30 हजार रुपये नकद, सोनी कंपनी का कैमरा और चार लेंस चोरी हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पढ़ें: आईबी के रिटायर्ड अधिकारी को जालसाजों ने ठगा, परिचित का घरेलू सामान बेचने के नाम पर जाल में फंसाया

जांच के दौरान फिंगरप्रिंट के आधार पर एक 17 वर्ष 4 माह के किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी मोहित कोरी उर्फ अनुज कोरी (19 वर्ष), निवासी कुडार्क टाउनशिप तिलहरी थाना गोला बाजार, के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि कैमरा और लेंस उसने अपने पास रखे थे, जबकि जेवर मोहित कोरी के पास थे।

इसके बाद पुलिस ने मोहित कोरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी वाली, एक अंगूठी तथा चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की। पुलिस ने कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed