{"_id":"69bdfccd06d3392d660cc6d9","slug":"mp-weather-today-spell-of-rain-continues-in-mp-alert-issued-for-14-districts-in-the-eastern-region-today-as-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: एमपी में 24 घंटे में 30 जिलों में बारिश, खजुराहो सबसे गर्म, गिरे ओले, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: एमपी में 24 घंटे में 30 जिलों में बारिश, खजुराहो सबसे गर्म, गिरे ओले, फसलों को नुकसान
Sat, 21 Mar 2026 07:35 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:35 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में 30 से ज्यादा जिलों में बारिश और कई जगह ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। खजुराहो में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई, जबकि कई इलाकों में आंधी-ओलों का असर रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जगह ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने असर दिखाया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक-दो दिनों में भी कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
30 से ज्यादा जिलों में बारिश, कई जगह तेज बरसात
पिछले 24 घंटे में भोपाल, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक खजुराहो एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा करीब 59.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बक्सवाहा (44 मिमी), छतरपुर (33.1 मिमी), राजनगर (32.4 मिमी) और मोहंगढ़ (30 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई।
इन जिलों में गिरे ओले, फसलों को नुकसान की आशंका
मौसम विभाग ने शिवपुरी, ग्वालियर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह और पन्ना जिलों में ओले गिरे और आगे भी चेतावनी दी है। इन इलाकों में फसलों को नुकसान की आशंका जताई गई है। कटनी में सबसे तेज हवा 67 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। इसके अलावा जबलपुर, नरसिंहपुर, भोपाल, रीवा और सागर समेत कई जिलों में तेज हवाओं का असर रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 42 जिलों में बारिश, 14 में ओले, तेज आंधी से फसलें चौपट
तापमान में भारी गिरावट, कई शहरों में ठंडक
बारिश के साथ ही तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में दिन का तापमान 6 से 8 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर संभाग में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई।प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 37.6°C खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3°C कटंगी (कटनी) में रिकॉर्ड हुआ।
यह भी पढ़ें-चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित
26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
मौजूदा सिस्टम 21 मार्च तक असर दिखाएगा। इसके बाद 22 मार्च से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, लेकिन इसका असर कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि 26 मार्च के आसपास एक और नया सिस्टम प्रदेश में फिर बारिश करा सकता है।