पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: President Murmu arrives in Jabalpur on 2 day visit, to attend Yoga Day and convocation events

Jabalpur News: दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचीं महामहिम, योग दिवस और दीक्षांत कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Sat, 20 Jun 2026 09:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 09:32 PM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल, मंत्रीगण और प्रशासनिक अधिकारी डुमना विमानतल पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Jabalpur News: President Murmu arrives in Jabalpur on 2 day visit, to attend Yoga Day and convocation events
जबलपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार शाम दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचीं। डुमना विमानतल पर उनका राज्यपाल, मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष विमान शनिवार शाम करीब 6:30 बजे डुमना विमानतल पर उतरा। यहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला डुमना विमानतल से सर्किट हाउस क्रमांक-1 के लिए रवाना हुआ, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर मेट्रो से बड़ा हादसा टला, ऊपर से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


योग दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल
रविवार सुबह राष्ट्रपति गैरिसन ग्राउंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सामूहिक योग कार्यक्रम में करीब 5 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें 31 स्कूलों के लगभग 3,400 छात्र-छात्राएं भी सहभागिता करेंगे। योग कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों के आसपास लगभग 15 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों में अस्थायी परिवर्तन भी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed