पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Monsoon progress slows down; weather system has not intensified over the past three days; ra

MP Weather Today: मानसून की चाल धीमी, तीन दिन से नहीं बढ़ा सिस्टम, प्रदेश के 43 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Sat, 27 Jun 2026 07:03 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 27 Jun 2026 07:03 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। 15 जिलों में एंट्री के बाद पिछले तीन दिनों से यह आगे नहीं बढ़ा, लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार को 43 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होकर भोपाल-उज्जैन संभाग की ओर बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Monsoon progress slows down; weather system has not intensified over the past three days; ra
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद उसकी रफ्तार फिलहाल थम गई है, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 43 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मानसून पिछले तीन दिनों से 15 जिलों में ही ठहरा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में अनुकूल परिस्थितियां बनने पर मानसून फिर सक्रिय होगा और भोपाल-उज्जैन संभाग की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन



ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे आखिर में इसकी दस्तक होने की संभावना है। 24 जून को मानसून ने प्रदेश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में प्रवेश किया था। इसके बाद इसकी प्रगति रुक गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में मानसून का दायरा और बढ़ेगा।
विज्ञापन


आज इन जिलों में बरस सकते हैं बादल
मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में बारिश की संभावना जताई है। ग्वालियर-चंबल समेत कुछ अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में दर्ज हुई बारिश
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। सिवनी में करीब दो इंच, उज्जैन में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, जबकि शाजापुर, मंदसौर, इंदौर, रीवा, सागर और कई अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खरगोन, खंडवा, सागर, छिंदवाड़ा और बैतूल समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि ग्वालियर में अब भी गर्मी का असर बना हुआ है।


यह भी पढ़ें-आदेश पर आदेश फिर भी नहीं सुधरे बाइक सवार,हेलमेट नहीं पहनने पर 5 महीने में 10 हजार से ज्यादा चालान


वर्षा के आंकड़ों में सुधार
पिछले तीन दिनों की बारिश से प्रदेश की औसत वर्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। 1 जून से अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 24 जून तक यह कमी 50 प्रतिशत थी। लगातार बारिश के कारण बारिश का घाटा घटा है, हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed