पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Double Murder: ₹13 lakh from the sale of Itarsi property found in bank—so what was the motive for the murder?

डबल मर्डर का सुराग नहीं: इटारसी की संपत्ति बेचने पर आए 13 लाख बैंक में जमा फिर क्यों हुई हत्या, उलझी पुलिस

Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
सार

भोपाल के ऐशबाग स्थित सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती हेमंत और शकुंतला बारीक हत्याकांड का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में दूर से गोली मारने की पुष्टि हुई है। पुलिस किरायेदारों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Double Murder: ₹13 lakh from the sale of Itarsi property found in bank—so what was the motive for the murder?
भोपाल डबल मर्डर मिस्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में रहने वाले रिटायर्ड दंपती हेमंत बारीक (फेलमोन) और शकुंतला बारीक की हत्या किन कारणों से हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आधा दर्जन किरायेदारों सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। कुछ महीने पहले ही हेमंत बारीक ने इटारसी स्थित अपना एक पैतृक प्लाॅट 13 लाख रुपये में बेचा था, आशंका थी कि यह राशि कहीं हत्या का कारण तो नहीं बनीं, लेकिन शकुंतला की भाभी शिवानी बारीक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह राशि बैंक में जमा कर दी थी। ऐसे में हत्या के कारणों को लेकर पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है।
विज्ञापन


विदेश में नहीं है बेटा, निसंतान थे
दंपती पड़ोसियों से संपर्क नहीं रखते थे। जिन भी पड़ोसियों से उनकी कभी कभार बात होती थी, उन्हें बताया था कि मेरे एक बेटा है, जो विदेश में रहता है। भाभी शिवानी ने उसे भी झूठ बताया है। शिवानी ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ साल से उम्र बढ़ने के साथ दोनों में विवाद होने लगा था। दोनों भविष्य की चिंता करने लगे थे, क्योंकि संतान नहीं होने के कारण आगे जिंदगी कैसे बीतेगी, इसको लेकर चिंतित रहते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संपत्ति या रंजिश? भोपाल में दंपति की गोली मारकर हत्या, दो दिन तक पड़ी रहीं लाशें; FSL जांच ने पलटी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या का कारण पैतृक संपत्ति तो नहीं
पुलिस को अभी तक हत्या का कोई कारण नहीं मिला है, लेकिन पुलिस अधिकारी यह मान रहे हैं कि बुजुर्ग दंपती की हत्या संपत्ति के कारण या संपत्ति विवाद में ही हुई होगी। बुजुर्ग दंपती ने कुछ माह पूर्व ही 13 लाख रुपये में इटारसी स्थित अपनी पैतृक जमीन-प्लाॅट बेचा था। पुलिस इसके बाद हेमंत बारीक के परिवार वालों का बैकग्राउंड खंगालना शुरू कर दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं पैतृक संपत्ति बेचने के विवाद में तो हत्या नहीं की गई। दंपती जिस मकान में रहते थे, उसकी कीमत करीब दो करोड़ है। ऐसे में हत्या संपत्ति के लिए ही की गई है, ऐसा पुलिस मानकर जांच कर रही है।

हत्या करने वाले ने दूर से मारी गोली
पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि दोनों को करीब पांच फीट दूरी से गोली मारी गई हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्यारे परिचित हैं, हत्या करने के इरादे से ही घर आए थे और पकड़े जाने के भय से दूर से गोली चलाई। 24 जून की रात करीब 10 बजे शकुंतला ने अपनी भाभी शिवानी से बात की थी, 26 जून की रात दोनों की लाश सड़ी हालत में मिली थी। ऐसे में आशंका है कि हत्या 24 जून की रात ही की गई होगी। पुलिस अब उस दौरान क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रही है। इसके साथ ही किरायेदारों से पूछताछ कर रही। उनके यहां आने-जाने वालों का डाटा खंगाल रही, लेकिन हत्या किसने की, क्यों की यह अभी भी पहेली बना हुआ है। पुलिस अभी तक बुजुर्ग दंपती के दोहरे हत्याकांड में खाली हाथ है। घर में घुसकर गोली मारने की जघन्य हत्याकांड के बाद भोपाल में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed