पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Rani Durgavati University replaces ‘India’ with ‘Bharat’ on degrees, medals and marksheets

Jabalpur News: मेडल, डिग्री और मार्कशीट पर अब "India" की जगह होगा "Bharat", रानी दुर्गावती विवि ने बदली परंपरा

Sat, 20 Jun 2026 09:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 09:54 PM IST
सार

जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने अपने दीक्षांत समारोह से एक नई परंपरा की शुरुआत करने का फैसला किया है। अब विश्वविद्यालय की डिग्रियों, मार्कशीट और मेडल पर "India" की जगह "Bharat" लिखा जाएगा।
 

विज्ञापन
Jabalpur News: Rani Durgavati University replaces ‘India’ with ‘Bharat’ on degrees, medals and marksheets
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रविवार को आयोजित होने वाले अपने 36वें दीक्षांत समारोह में एक नई पहल करने जा रहा है। समारोह में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मेडल, डिग्री और अंकसूचियों में इंडिया के स्थान पर भारत अंकित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का दावा है कि ऐसा करने वाला वह देश का पहला विश्वविद्यालय है।

विज्ञापन


रादुविवि के कुलपति प्रो. राजेश वर्मा ने बताया कि देश का वास्तविक नाम भारत है और किसी भी भाषा में इसे भारत ही कहा जाना चाहिए। उनका मानना है कि केवल भाषा बदलने से देश का नाम नहीं बदलता, इसलिए विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक दस्तावेजों में इंडिया के स्थान पर भारत शब्द का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले स्वर्ण, रजत और अन्य मेडल पर भी अंग्रेजी में भारत अंकित रहेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली डिग्रियों और मार्कशीट में भी इंडिया की जगह भारत लिखा जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore Metro: ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की वजह से अटका मेट्रो का विस्तार, अब नए सिरे से होगा ऑडिट
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह से होगी शुरुआत
कुलपति ने बताया कि इस पहल की शुरुआत रविवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह से की जाएगी। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और विद्यार्थियों को मेडल व डिग्रियां प्रदान करेंगी। इन सभी दस्तावेजों और स्मृति चिह्नों पर भारत अंकित रहेगा।

आमंत्रण पत्र और होर्डिंग में भी 'भारत'
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि दीक्षांत समारोह के लिए जारी आमंत्रण पत्रों, प्रचार सामग्री और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग्स में भी इंडिया के स्थान पर भारत का उपयोग किया गया है। कुलपति प्रो. राजेश वर्मा के अनुसार उनकी जानकारी में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसने आधिकारिक स्तर पर यह बदलाव लागू किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विश्वविद्यालय भी इस दिशा में निर्णय ले सकते हैं, क्योंकि देश का नाम भारत है और उसे उसी रूप में प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed