सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Police arrested the accused girl after calling her friend outside the house and throwing acid on her

MP News: सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 30 Jun 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Jabalpur: श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Jabalpur: Police arrested the accused girl after calling her friend outside the house and throwing acid on her
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर में एक ही कॉलोनी में रहने वाली दो सहेलियां आपस में साथ पढ़ती थीं, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते उनकी बातचीत करीब एक माह से बंद थी। इसी रंजिश में एक युवती ने अपनी सहेली को घर के बाहर बुलाकर उस पर एसिड फेंक दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

सीएसपी गोरखपुर एम. डी. नागोतिया के अनुसार, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के अवधपुरी कॉलोनी निवासी श्रद्धा दास (23) बीबीए की छात्रा है। उसी कॉलोनी में इतिषा साहू (22) भी रहती है और दोनों बचपन से सहेली हैं। दोनों ज्ञानगंगा कॉलेज में पढ़ती हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके कारण दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार रात करीब 8 बजे इतिषा श्रद्धा के घर पहुंची और उसे टहलने चलने के लिए कहा। उसने सरप्राइज देने की बात कही। पहले तो श्रद्धा ने पढ़ाई का बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया, लेकिन इतिषा के बार-बार कहने पर वह बाहर आ गई। जैसे ही दोनों घर से बाहर निकलीं, इतिषा ने जार में रखा एसिड श्रद्धा पर फेंक दिया। इससे श्रद्धा के आंख, मुंह, सीना और दोनों पैर झुलस गए। श्रद्धा के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता बाहर आए और उसे तुरंत बाथरूम में ले जाकर पानी डाला। इसके बाद उसे मोहनलाल हरगोविंददास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: सीधी में शिक्षा का अपमान: स्कूल की किताबें कबाड़ में बेचीं, शिक्षक को रंगे हाथों पकड़ा गया

पुलिस की कार्रवाई
सीएसपी नागोतिया ने बताया कि आरोपी युवती इतिषा साहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने सहेली से बातचीत बंद होने पर बदला लेने के लिए उस पर एसिड से हमला किया। आरोपी युवती ने पूछताछ में बताया कि उसने कॉलेज प्रैक्टिकल के लिए प्रयोग करने के नाम पर केमिकल दुकान से एसिड खरीदा था। पुलिस अब आरोपी युवती के बयान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed