सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Minor rape victim gave birth to a child in the hospital

Jabalpur News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हुई थी। आरोपी उसे पहले शादी का झांसा देता रहा, फिर मुकर गया। उसने गर्भपात के लिए दवाब भी बनाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Minor rape victim gave birth to a child in the hospital
दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन

विस्तार

नाबालिग किशोरी को प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। अस्पताल प्रबंधन ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-कादरी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी, विजयवर्गीय बोले छोड़ेंगे नहीं, पूर शहर गुस्से से उबल रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगवां थानान्तर्गत निवासी 16 वर्षीय किशोरी का सोशल मीडिया में माध्यम से 21 वर्षीय युवक से संपर्क हुआ था। दोस्ती होने पर दोनों फोन पर बात करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शारीरिक संबंध स्थापित होने के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। तीन माह की गर्भवती होने पर किशोरी ने इस संबंध अपने प्रेमी को बताया था। प्रेमी ने उसे गर्भपात की गोलियां खाने मजबूर किया था। अधिक समय होने के कारण गर्भावस्था को समाप्त नहीं किए जाने की स्थिति में प्रेमी ने किशोरी से शादी का वादा किया था। प्रेमी बाद में अपने वादे से मुकर गया। 

ये भी पढ़ें-फरदीन बना कमल, धोखे से दोस्ती करके रेप किया, वीडियो बनाकर चार साल शोषण करता रहा

मंगलवार के दिन किशोरी को प्रसव पीड़ा होने के कारण अस्पताल ले जाया गया। किशोरी की स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। किशोरी ने बुधवार की सुबह बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस को लड़की ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed