सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Attack on complaining in Somnath Express, Vadodara division started legal action

MP News: सोमनाथ एक्सप्रेस में शिकायत करने पर हमला, वडोदरा मंडल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जबलपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमनाथ एक्सप्रेस (वेरावल-जबलपुर) में एक यात्री ने रेलवे ऐप पर खाना और पानी की अधिक कीमत व खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। इस पर वेंडरों ने वडोदरा-रतलाम रेलखंड के बीच यात्री से मारपीट की।
 

MP News: Attack on complaining in Somnath Express, Vadodara division started legal action
वडोदरा मंडल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11463) में एक यात्री से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना तब घटी जब यात्री ने रेलवे एप के माध्यम से पेंट्रीकार वेंडरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में भोजन और पानी के अधिक दाम व खराब गुणवत्ता का उल्लेख किया गया था। इस पर नाराज वेंडरों ने वडोदरा और रतलाम रेल मंडल के बीच यात्री के साथ मारपीट की।
Trending Videos


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जबलपुर रेल मंडल ने गंभीरता दिखाते हुए वडोदरा रेल मंडल को पत्र लिखा। इसके बाद वडोदरा रेल मंडल ने दोषी वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वेंडरों पर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 15 जुलाई को हुई। यात्री स्लीपर कोच में सफर कर रहा था और उसने खाने की कीमतें तय दर से अधिक व क्वालिटी खराब होने की शिकायत की थी। इस पर वेंडरों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की। सभी आरोपी वेंडर एक जैसी यूनिफॉर्म में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिये मतदान आज,आईपीबीएमएस तकनीक का होगा उपयोग

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पेंट्रीकार का टेंडर घटना से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। बावजूद इसके, मारपीट जैसी घटना को देखते हुए संबंधित वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ की गई है। मामले ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed