Jabalpur News: बेलगाम कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक ने मौके पर दम तोड़ा तो दूसरे की अस्पताल में हुई मौत
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश भूमिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों देर रात गांव लौट रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश भूमिया ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों देर रात गांव लौट रहे थे। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरम्यिानी रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार खैरी गांव निवासी वीरेंद्र भूमिया 40 वर्षीय और नरेश भूमिया 42 वर्षीय देर रात करीब 2 बजे किसी काम से जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे कूड़न गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई भी घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आया। भेड़ाघाट थाना पुलिस के पहुंचने तक घायल सड़क किनारे पड़ा रहा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार दौरान उसकी भी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले
हादसे के पहले पिता से की थी फोन में बात
मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि हादसे से करीब 10 मिनट पहले ही बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह सीधे घर पहुंच रहा है, लेकिन कुछ ही देर बाद दुर्घटना की सूचना मिल गई। परिजनों के अनुसार दोनों युवक निजी वाहन चलाने का काम करते थे और अक्सर जबलपुर आते-जाते रहते थे। दोनों युवकों की शादी हो चुकी थी और उनके दो-दो बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
कार जब्त, चालक की तलाश जारी
भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि दोनों के परिजनों को रात में ही सूचना दे दी गई थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश के साथ मामले की जांच की जा रही है।
