Jabalpur News: जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी मामले पर की कार्रवाई, पटवारी रंगे हाथों पकड़ा गया
MP News In Hindi: रिश्वतखोर पटवारी पर जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विस्तार
जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। तहसीलदार के द्वारा पैतृक जमीन के बंटवारे का आदेश जारी कर दिया गया था। पटवारी कम्प्यूटर व बही में चढ़ाने के एवज में रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
जांच में पीड़ित की शिकायत सही निकली
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली पटेल निवासी ग्राम दर्शनी तहसील सिहोरा के आवेदन पर तहसीलदार ने पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए तहसीलदार ने बंटवारे के संबंध में आदेश पारित कर दिया थे। दर्शनी-गुजरि के पटवारी प्रवीण कुमार पटेल उम्र 30 ने आदेश को कम्प्यूटर व बही में नहीं चढ़ा रहा था। पीड़ित ने जब पटवारी से संपर्क किया तो आदेश चढाने के एवज में रिश्वत की मांग करने लगा। दोनों के बीच सौदा 6 हजार रुपये में तय हुआ था। जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा लोकायुक्त में की गयी थी। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई थी।
ये भी पढ़ें- MP Politics: मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय पर साधा निशाना, कहां-कांग्रेस की सरकार में लालटेन में पढ़ते थे बच्चे
पटवारी कार्यालय में हड़कंप
पीड़ित ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे स्थित पटवारी कार्यालय में आरोपी प्रवीण को जैसे ही रिश्वत की रकम दी, तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम जब्त करते हुए उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7,13 के अंतर्गत कार्रवाई की। ट्रेप दल में प्रभारी राहुल गजभिये, विवेचना अधिकारी उमा कुशवाहा, निरीक्षक शशिकला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पटवारी कार्यालय में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी थी।
ये भी पढ़ें- Nepal GenZ Protest: नेपाल हिंसा के बीच छतरपुर के 14 लोग फंसे, PM मोदी से लगाई गुहार; अपनों से साझा किया दर्द

कमेंट
कमेंट X