सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Police buried the bodies of the young man and woman who were hit by a train

Jabalpur News: रेल पटरी पर युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसा के पास रविवार सुबह रेल पटरी पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। घटनास्थल से एक बैग और चटाई मिली है, लेकिन अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Police buried the bodies of the young man and woman who were hit by a train
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के माढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसा के समीप रविवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों ने कथित रूप से चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण दोनों शवों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद दफना दिया गया। जांच में पुलिस को रेल ट्रैक के पास एक बैग और चटाई मिली, जिस पर एक बंद हाथ घड़ी रखी हुई थी। इन वस्तुओं से मृतकों की पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
Trending Videos


उम्र और पहचान
मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष और युवती की उम्र 24 वर्ष आंकी जा रही है। दोनों की वेशभूषा ग्रामीण परिवेश की प्रतीत होती है। माढ़ोताल थाने में पदस्थ विवेचना अधिकारी एसआई एस. वर्मा ने बताया कि युवक की उम्र युवती से कम है, जिससे यह मामला प्रेम संबंध का हो सकता है। पुलिस जबलपुर और सीमावर्ती जिलों के गुमशुदा युवक-युवती की जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिकायतें लेकर कलेक्टर से मिलने 30 किलोमीटर पैदल चले 170 छात्र,प्राचार्य को हटाया

प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी जानकारी एकत्र कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed