सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Rape victim girl dodges GRP team and disappears from train

Jabalpur News: रेप पीड़िता युवती जीआरपी टीम को चकमा देकर ट्रेन से गायब, इटारसी में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

दुष्कर्म पीड़िता 19 वर्षीय युवती जीआरपी जबलपुर टीम के साथ ललितपुर जाते समय इटारसी स्टेशन पर चकमा देकर लापता हो गई। वह जबलपुर में युवक द्वारा बंधक बनाकर दुराचार की शिकायत लेकर पहुंची थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिला। 

Rape victim girl dodges GRP team and disappears from train
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जीआरपी जबलपुर की टीम दुष्कर्म पीड़िता उत्तर प्रदेश युवती तथा शून्य के तहत दर्ज किए गए प्रकरण की डायरी लेकर ट्रेन से ललितपुर जा रही थी। इटारसी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद युवती जीआरपी टीम के सदस्यों को चकमा देकर लापता हो गई। युवती के लापता होने की रिपोर्ट जीआरपी इटारसी थाने में दर्ज करवाई गई है। लापता दुष्कर्म पीड़िता के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- दुराचार नहीं नाबालिग का हुआ था यौन उत्पीड़न, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा को चार साल में बदला
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर भावना मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस जीआरपी थाने जबलपुर पहुंचकर 19 वर्षीय युवती ने बताया था कि वह मूलतः जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश की निवासी है। माता-पिता ने उसका सौदा एक युवक से कर दिया था। युवक ने उसे बंधक बनाकर रखा और जबरदस्ती दुराचार करता था। अवसर मिलने पर वह युवक चंगुल से निकल भागी और रेलवे स्टेशन में पहुंचकर ट्रेन में चढ़ गई। ट्रेन में बैठकर वह जबलपुर पहुंची है। जीआरपी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शून्य के तहत दुष्कर्म व अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया था।

ये भी पढ़ें- सरप्राइज देने के बहाने घर के बाहर बुलाया, फिर सहेली पर फेंका एसिड, चेहरा, सीना और पैर जले; हालत गंभीर

जीआरपी जबलपुर की टीम युवती व शून्य के तहत दर्ज की गई रिपोर्ट की केस डायरी लेकर श्रीधाम एक्सप्रेस से ललितपुर जा रही थी। ट्रेन से इटारसी पहुंचने पर युवती जीआरपी टीम का चमका देकर लापता हो गई। टीम द्वारा तलाश करने पर भी युवती के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद जीआरपी टीम ने उसके लापता होने की रिपोर्ट जीआरपी थाना इटारसी में दर्ज करवाई है। जीआरपी इटारसी युवती की तलाश कर रही है परंतु अभी तक उसके संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed