{"_id":"68519268047f8d154a060e23","slug":"raped-after-being-held-captive-for-three-days-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3072021-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: तीन दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: तीन दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, महिला ने परिचित के खिलाफ दर्ज कराया केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर जिले के परिचित युवक ने एक महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला युवक के चंगुल से छूटने के बाद महिला थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया है।
Trending Videos
महिला थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान के अनुसार, लखनादौन निवासी एक विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 11 जून को अपनी सास का उपचार कराने जबलपुर के एक निजी अस्पताल आ रही थी। उसके साथ सास और दो छोटे बच्चे भी थे। गौर चौक के पास एक बच्चे को प्यास लगने पर वह उसे पानी पिलाने के लिए बस से उतर गई। एक बच्चे को उसने सास के पास ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हत्या से पहले राजा पर काला जादू, वो दो लोग कौन, जो बस में सोनम के साथ थे? जानें नए खुलासे
इस दौरान लखनादौन निवासी उसका परिचित विष्णु नामक युवक कार से वहां आया। कार में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था। पहचान होने के कारण महिला को भरोसा दिलाया गया कि वे उसे लखनादौन छोड़ देंगे। पीड़िता विष्णु पर भरोसा कर कार में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद विष्णु का साथी कार से उतर गया। इसके बाद विष्णु महिला को सुनसान इलाके में एक खंडहरनुमा स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फिर वह उसे एक घर में ले गया, जहां उसने महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। भयभीत पीड़िता ने फिर महिला थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
ये भी पढ़ें: प्रदीप मिश्रा के भगवान पर बिगड़े बोल, 'मुच्छड़' कहकर बनाया मजाक; बवाल के बाद यह कहा
थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है और आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X