सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Retired BSF personnel commits suicide by hanging himself; suicide note found

Jabalpur: फांसी पर लटके मिले पूर्व बीएसएफ कर्मी, मोबाइल में मिला धमकी भरा ऑडियो; पुलिस की जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कटंगी के कूडन गांव में रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। मोबाइल में महिला द्वारा धमकी का ऑडियो भी मिला है। 

Retired BSF personnel commits suicide by hanging himself; suicide note found
खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार

कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कूडन में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां बीएसएफ से सेवानिवृत्त 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

Trending Videos

पुलिस जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें शिवकुमार ने लिखा कि वह जीवन से थक चुके हैं और अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवकुमार श्रीवास्तव मूलतः जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र के निवासी थे और बीएसएफ में रहते हुए उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने बेटे-बहू के साथ ग्राम कूडन में रह रहे थे और परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे।


पढ़ें: 800 करोड़ निवेश का एलान, CM यादव बोले- अब यहां बसेंगे बड़े उद्योग

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसमें एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें एक महिला द्वारा उन्हें धमकी देने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed