सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   She was asking for bribe to prepare an appeal in her favour against acquittal

Jabalpur News: दोषमुक्ति के खिलाफ पक्ष में अपील तैयार करने मांग रही थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर में लोकायुक्त टीम ने महिला अतिरिक्त लोक अभियोजक कुक्कू दत्त को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। वह दोषमुक्ति के खिलाफ अपील पीड़ित के पक्ष में तैयार करने के एवज में रिश्वत मांग रही थी। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

She was asking for bribe to prepare an appeal in her favour against acquittal
दोषमुक्ति के खिलाफ पक्ष में अपील तैयार करने मांग रही थी रिश्वत
विज्ञापन

विस्तार

लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला अतिरिक्त लोक अभियोजक को रिश्वत लेते हुए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। महिला अतिरिक्त लोक अभियोजक शिकायतकर्ता से दोषमुक्ति के खिलाफ अपील उसके पक्ष में तैयार करने एवज में रिश्वत मांग रही थी। लोकायुक्त ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- डुमना एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान युवक के बैग में मिले कारतूस, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर अंजुलता पटले के अनुसार बिहारीलाल रजक निवासी सिविल लाइंस ने शिकायत की थी कि उसके खिलाफ एक आपराधिक प्रकरण दर्ज था। न्यायालय ने साल 2022 में उक्त आपराधिक प्रकरण में दोषमुक्त कर दिया था। दोषमुक्ति के खिलाफ शासन द्वारा उक्त आपराधिक प्रकरण में अपील के लिए कुक्कू दत्त (59) को नियुक्त किया गया था। महिला अतिरिक्त लोक अभियोजन ने बिहारीलाल रजक से संपर्क कर उसके पक्ष में अपील तैयार करने के लिए रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग में कर दी थी। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाई गई थी।

ये भी पढ़ें-  रिश्तेदार और परिचित नहीं लौटा रहे थे उधार लिए दो लाख रुपये, परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान

मंगलवार को महिला लोक अभियोजन के सिविल लाइन स्थित घर में शिकायतकर्ता मांगी गई रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा था। महिला अतिरिक्त लोक अभियोजन ने जैसे ही रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये शिकायतकर्ता से लिए, तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित-2018) की धारा 7, 13(1)(ठ), 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्यवाही के दौरान निरीक्षक शशि मर्सकोले, रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा आदि अन्य उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed