{"_id":"68d446e15d0aa64be40c5dc0","slug":"two-children-died-due-to-electric-shock-in-durga-pandal-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3445247-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: दुर्गा पंडाल में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, कलेक्टर ने जांच समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: दुर्गा पंडाल में करंट लगने से दो बच्चों की मौत, कलेक्टर ने जांच समिति बनाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:07 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जिला कलेक्टर ने एसडीएम अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर 3 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
दो बच्चों की करंट से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
तिलवाराघाट थानान्तर्गत बरगी हिल्स क्षेत्र में बने दुर्गा पंडाल में विद्युत सजावट के लिए लगाए गए तार की चपेट में आने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे दुर्गा पंडाल में आयोजित आरती में शामिल होने के लिए आये थे। करंट लगने के कारण दोनों बच्चो जमीन में गिर गये और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
तिलवारा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगी हिल्स स्थित चीफ इंजीनियर ऑफिस के सामने बने दुर्गा पंडाल तथा बाहर विद्युत सजावट के लिए तार लगाये गये थे। दुर्गा पंडाल में आयोजित आरती में शामिल होने आयुष पिता आशीष झारिया उम्र 6 साल तथा वेद सेन पिता विपिन सेन उम्र 10 पहुंचे थे। दुर्गा पंडाल के बाहर विद्युत सजावट के लिए झालर के तार की चपेट में आने के कारण दोनों को करंट लग गया। दो बच्चों उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट, प्रदेश के चार जिलों से लौटा मानसून
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
जिला कलेक्टर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह नेघटना की जांच के निर्देश जारी करते हुए एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच गठित किया गया है। जांच दल को घटना के कारणों तथा सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने व्यक्त किया शोक
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बरगी हिल्स में दो बच्चों की बिजली के करंट लगने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए रेड क्रॉस से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिये।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X