{"_id":"69a18dfa1a5748d5f002812a","slug":"cm-mohan-yadav-reached-chandrashekhar-azad-nagar-jhabua-news-c-1-1-noi1456-3997987-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aalirajpur News: चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 171.19 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aalirajpur News: चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर पहुंचे सीएम मोहन यादव, 171.19 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
मोहन यादव ने अलीराजपुर में चंद्रशेखर आज़ाद की 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, भगोरिया उत्सव में भाग लिया और 171 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। भाभरा में “आजाद पार्क” बनाने की घोषणा कर जनजातीय क्षेत्र के विकास व राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जन्मस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शुक्रवार को आलीराजपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही वे जनजातीय अंचल के प्रमुख उत्सव 'भगोरिया' के रंग में भी रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद नगर के मंडी परिसर में कार्यक्रम के दौरान 171.19 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 79.92 करोड़ रुपए की लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण और 119.02 करोड़ रुपए के 35 नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं से जिले के बुनियादी ढांचे और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए 1800 करोड़ रुपए की नर्मदा पाइपलाइन परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इसके साथ ही खंडाला में सांदीपनि स्कूल और कई नए पुलों व उप-स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो शादी नहीं: एक गांव ऐसा, जहां आज भी सड़कें नहीं, लोगों का दावा इसी वजह से नहीं हो रही शादियां
सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद के बलिदान को याद किया। मध्यप्रदेश के जनजातीय गौरव और स्वाभिमान की धरती आलीराजपुर जिले के भाभरा में महान क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद जी के जन्मस्थान पर उनके पावन स्मरण में एक भव्य एवं प्रेरणादायी पार्क का निर्माण करने की घोषणा सीएम ने की।
"आजाद पार्क" बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जिस जमीन पर चंद्रशेखर आजाद का बचपन बीता, वहां "आजाद पार्क" बनाया जाएगा। संस्कृति विभाग के जरिए इस जगह को इतना सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा कि देश-विदेश से आने वाले लोग यहां से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि आजाद की जन्मभूमि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और इसे संवारना हम सबकी जिम्मेदारी है। उदयगढ़ में आयोजित भगोरिया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वे यहां मात्र 10 मिनट रुके और करीब 500 मीटर का रोड शो किया। जब कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भाषण दे रहे थे, तब मुख्यमंत्री ने उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहा, "आज भगोरिया के आनंद का दिन है, आज भाषणबाजी नहीं होगी। आपकी जो भी मांगें हैं, मैं उन सबको पूरा करता हूं।" इतना कहकर उन्होंने 'भगोरिया की जय' का नारा लगाया और वहां से विदा हुए।
आजाद के साहस को किया याद
मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 15 साल की उम्र में आजाद क्रांतिकारी बन गए थे। उन्होंने उस किस्से को भी याद किया जब कोर्ट में आजाद ने अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्र' और घर 'जेल' बताया था। इस दौरान मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनीता नागर सिंह चौहान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X