{"_id":"6a1bc712ccba3e03f90e2e3c","slug":"sisters-lover-murdered-and-body-dumped-near-railway-station-police-make-sensational-breakthrough-in-unsolved-murder-case-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4342420-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाबुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम संबंध से नाराज थे परिजन, युवक की हत्या कर हादसा साबित करने की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाबुआ मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: प्रेम संबंध से नाराज थे परिजन, युवक की हत्या कर हादसा साबित करने की थी कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र में बामनिया रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग से नाराज प्रेमिका के दो चचेरे भाइयों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था।
पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया।
- फोटो : पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झाबुआ के पेटलावद थाना अंतर्गत बामनिया रेलवे स्टेशन के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका के दो चचरे भाईयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी और इसे रेल दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी।
पेटलावद पुलिस को 24 मई को बामनिया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। घटनास्थल के निरीक्षण और शव पर मिले चोट के गंभीर निशानों को देख पुलिस को यह मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जानें जांच में क्या-क्या पता चला?
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के जरिए मृतक की पहचान पिपलीपाड़ा निवासी 20 वर्षीय सुकराम पिता नाहरसिंह निनामा के रूप में की। जांच में खुलासा हुआ कि सुकराम का गांव सातेर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: शहडोल में मां ने तीन बेटियों को पिलाया जहर, दूसरी घटना में कुएं में डूबे चाचा-भतीजे; 6 मौतों से दहला इलाका
प्रेम-प्रसंग को लेकर खफा थे युवती के दोनों भाई
युवती के चचरे भाई देवीलाल सिंगाड और कालु सिंगाड इस रिश्ते से बेहद नाराज थे और उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सुकराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के मुताबिक, आरोपियों ने सुकराम को बामनिया रेलवे स्टेशन पर सोते हुए पकड़ा और जबरन जंगल में ले गए। वहां गमछे से उसके हाथ पेड़ से बांधकर लट्ठ और पत्थरों से बुरी तरह पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या की वारदात को रेल दुर्घटना दिखाने की थी कोशिश
आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए शव को मोटरसाइकिल पर रखकर रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया, ताकि इसे रेल दुर्घटना दर्शाया जा सके। हालांकि, पुलिस की सूक्ष्म जांच और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने 29 मई को मुख्य आरोपी देवीलाल और कालु को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस अंधे कत्ल को सुलझाने में पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड और उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

कमेंट
कमेंट X