फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Tragic MP Road Accident Car Rams into Parked Truck on Expressway in Ratlam 4 Dead, 5 Injured

एमपी के रतलाम में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत व पांच घायल

Sat, 15 Aug 2026 08:14 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ/रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ/रतलाम Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 08:14 AM IST
सार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Tragic MP Road Accident Car Rams into Parked Truck on Expressway in Ratlam 4 Dead, 5 Injured
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली-मुंबई आठ लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में झाबुआ जिले के पारा से खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार नौ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, दो बच्चों सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


खड़े ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार
बताया जा रहा है कि रतलाम जिले के शिवगढ़ के पास ट्रक क्रमांक RJ 14 GP 7281 में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार अर्टिगा चालक को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे उसके पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस और शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं राहत दल ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को दो एंबुलेंस की मदद से रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे का शिकार हुआ परिवार इंदौर, धार और झाबुआ के पारा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। झाबुआ जिला नजदीक होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य रात में ही अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर की वो कहानी, जब आजादी की आवाज पर मिली सजा, प्रजामंडल के संघर्ष ने रचा इतिहास

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर रात के समय एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा और उनकी पर्याप्त संकेत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed