करणी सेना का बड़ा एलान: आगामी चुनावों में भाजपा का करेंगे विरोध, घर-घर जाकर वोट न देने की अपील
करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने यूजीसी विधेयक के विरोध में 23 अगस्त को दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान किया। उन्होंने सामान्य वर्ग से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। साथ ही आगामी निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा के विरोध का एलान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से 23 अगस्त को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। वे मुरैना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विधेयक के विरोध में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि यूजीसी विधेयक लागू होने से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसलिए इसे लागू होने से पहले ही रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार लाठी या गोली चलाएगी, तब भी समाज के लोग पीछे नहीं हटेंगे।
दिल्ली आंदोलन की तैयारी
करणी सेना अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि 23 अगस्त को होने वाले प्रदर्शन के लिए प्रशासन से पहले ही अनुमति ले ली गई है। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। शेखावत ने प्रदर्शन में शामिल होने वालों से हाथ में भगवा झंडा लेकर और माथे पर तिलक लगाकर पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपनी मांग रखने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अधिकार देता है। उनके पूर्वजों ने हमेशा समाज हित के लिए संघर्ष किया है और वे भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।
पढे़ं: सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या?
भाजपा पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि सामान्य वर्ग के मतदाताओं ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब सामान्य वर्ग को अपने वोट की ताकत दिखानी होगी। उन्होंने ऐलान किया कि आगामी निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करणी सेना की टीम घर-घर जाकर लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करेगी। शेखावत ने कहा कि सामान्य वर्ग ने हमेशा समाज हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।
