{"_id":"6a7c6d86aa8e0f9e430d8ee4","slug":"indore-news-khajrana-ganesh-temple-donation-box-counting-72-lakh-rupees-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के सबसे प्रमुख मंदिर की दान पेटियां खुली, 3 दिन से नोट गिन रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के सबसे प्रमुख मंदिर की दान पेटियां खुली, 3 दिन से नोट गिन रहे कर्मचारी
Wed, 12 Aug 2026 06:26 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:26 PM IST
सार
Indore News: प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में स्थित 40 दान पेटियों में से मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं, जिनसे 72 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। पारदर्शिता के लिए 4 सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
17 दान पेटियों से निकले 72 लाख।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में स्थापित दान पेटियों से प्राप्त राशि की गिनती की प्रक्रिया लगातार जारी है। यह गणना पिछले 3 दिनों से की जा रही है। मंगलवार तक 17 दान पेटियों को खोलकर कुल 72 लाख रुपए की राशि निकाली गई थी, जिसे आधिकारिक रूप से बैंक खातों में जमा कराया जा चुका है। बुधवार को भी दान पेटियों से प्राप्त नोटों की गिनती का कार्य जारी रहा। मंदिर की दान पेटियां तीन से चार महीने के अंतराल में खोली जाती हैं। दान पेटियों से इस बार भी नकद के अलावा सोने-चांदी के गहने और कई तरह के अन्य उपहार निकले हैं।
खजराना गणेश मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से भी भक्त दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और भक्ति के अनुसार दान राशि अर्पित करते हैं।
17 दान पेटियों से 72 लाख रुपए प्राप्त
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दान पेटियों में जमा राशि की गिनती चल रही है। मंगलवार तक खोली गई 17 दान पेटियों से 72 लाख रुपए प्राप्त हुए थे, जिन्हें जमा कर दिया गया है। मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां मौजूद हैं, जिनकी क्रमशः गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
शाम तक जारी होगा ताजा आंकड़ा
मुख्य पुजारी ने स्पष्ट किया कि दान पेटियों की गिनती का काम निर्बाध रूप से चल रहा है। बुधवार को भी कई दान पेटियां खोलकर गणना की गई। इस दिन की कुल राशि का आधिकारिक विवरण भी जल्द जारी किया जाएगा। यह गणना प्रक्रिया आगामी कुछ दिनों तक और जारी रहने की संभावना जताई गई है।
सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी
दान राशि की गिनती वाले स्थल पर सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष प्रबंध किए गए हैं। गणना स्थल पर 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक वीडियोग्राफर लगातार उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। दान पेटियों को संबंधित स्थान से लाने से लेकर गिनती के समय तक हर चरण की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
मार्च में प्राप्त हुए थे 1 करोड़ 35 लाख रुपए
पंडित अशोक भट्ट के अनुसार इससे पूर्व मार्च माह में दान पेटियों को खोला गया था। उस समय कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए की दान राशि प्राप्त हुई थी, जिसे बैंक में जमा करा दिया गया था। वह राशि लगभग 4 महीने की अवधि में एकत्रित हुई थी।