{"_id":"6a7c2be66369536c3b0872dc","slug":"indore-news-crime-branch-seizes-md-drugs-accused-arrested-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 12वीं पास निकला नशे का सौदागर, बैग में छिपाकर रखी थी 1 लाख 20 हजार की ड्रग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 12वीं पास निकला नशे का सौदागर, बैग में छिपाकर रखी थी 1 लाख 20 हजार की ड्रग्स
Wed, 12 Aug 2026 01:46 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:46 PM IST
सार
Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमआर-10 ब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए सुखलिया निवासी अमित वर्मा को 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर पहले भी 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर क्राइम ब्रांच को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।
संदिग्ध हालत में पकड़ाया आरोपी
क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार को एमआर-10 ब्रिज के नीचे, टंट्यामामा भील टर्मिनल के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान सड़क किनारे नीले रंग का पिठ्ठू बैग टांगे एक अकेला युवक दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर जब उससे पूछताछ शुरू की तो वह घबरा गया। आरोपी की पहचान सुखलिया निवासी अमित वर्मा के रूप में हुई है।
बैग की तलाशी में मिली एमडी ड्रग्स
युवक के संतोषजनक जवाब न देने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग की बाहरी जेब में रखी एक ट्रांसपरेंट प्लास्टिक की जिप लॉक थैली से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत एक लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी 12वीं पास है और कटलरी का व्यापार करता है। उस पर पूर्व में भी थाना हीरा नगर और एमजी रोड में 2 मामले दर्ज हैं।