{"_id":"6a7c027e28b17c50d0095787","slug":"killed-a-young-man-who-had-gone-to-attend-a-khatu-shyam-bhajan-evening-indore-news-c-1-1-noi1551-4603598-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime: इंदौर में भजन संध्या के दौरान युवक की हत्या, मुख्य आरोपी कल्ला साथियों समेत फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime: इंदौर में भजन संध्या के दौरान युवक की हत्या, मुख्य आरोपी कल्ला साथियों समेत फरार
Wed, 12 Aug 2026 03:20 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:20 PM IST
सार
इंदौर के हीरा नगर में भजन संध्या के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी से घायल तेजपाल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी कल्ला और उसके साथियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हीरा नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले खाटू श्याम की भजन संध्या के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए मुख्य आरोपी कल्ला और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक तेजपाल पाल खाटू श्याम की भजन संध्या में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका चार युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि मुख्य आरोपी कल्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजपाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद तेजपाल के परिचित उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हीरा नगर थाना पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन इलाज के दौरान तेजपाल की मौत हो जाने के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ दी गई।
विज्ञापन
पढ़ें: एनालॉग पनीर पर लगेगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, प्रदेश में हर महीने खप रहा 1,200 टन
पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्ला सहित उसके साथियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मृतक तेजपाल पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला था। वह हाल ही में अपनी पत्नी और बेटे के साथ इंदौर आया था और शहर के एक रेस्टोरेंट में वेटर के रूप में काम करता था।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी कल्ला पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह लसूडिया थाना क्षेत्र में हुई एक चाकूबाजी की घटना में भी आरोपी है और उस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस अब दोनों मामलों के संबंध में उसकी तलाश कर रही है।
