{"_id":"6a7c47f4a104f58e8e021744","slug":"indore-news-food-safety-department-seizes-low-fat-paneer-umapati-industries-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में 450 किलो लो-फैट पनीर जब्त, मप्र में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित होने पर बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में 450 किलो लो-फैट पनीर जब्त, मप्र में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित होने पर बड़ी कार्रवाई
Wed, 12 Aug 2026 03:46 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:46 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। यहां से विभाग ने 450 किलोग्राम लो-फैट पनीर जब्त किया और फैक्ट्री में पनीर का निर्माण कार्य तुरंत बंद करवा दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पनीर के नमूने लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के पालदा स्थित उमापति इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 450 किलोग्राम लो-फैट पनीर जब्त किया और निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य में केवल प्राकृतिक दूध से बने पनीर और डेयरी उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि एनालॉग पनीर को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इससे पहले स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने एनालॉग पनीर पर रोक लगाने की घोषणा की थी। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत करीब 1.17 लाख बताई गई है।
निरीक्षण के दौरान मिलीं गंभीर कमियां
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पालदा की उमापति इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया, जहां लो-फैट पनीर का निर्माण और पैकिंग चल रही थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के अनुसार निरीक्षण में परिसर की ड्रेनेज व्यवस्था सही नहीं पाई गई और दीवारें गंदी थीं। कच्चे माल का भंडारण निर्धारित तरीके से पैलेट्स पर रखने के बजाय अव्यवस्थित मिला। इसके अलावा पैकेजिंग के लेबल पर दर्ज पोषण संबंधी जानकारी की प्रामाणिक जांच रिपोर्ट मौके पर उपलब्ध नहीं थी। सामग्री सूची में पानी के उपयोग का उल्लेख था, लेकिन उपयोग किए जा रहे पानी की जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली।
नमूने जांच के लिए भेजे गए, निर्माण कार्य बंद
निरीक्षण के दौरान परिसर की परिस्थितियां पनीर निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। अधिकारियों ने मौके से पनीर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मामले में आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार का सख्त रुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक दूध से बने पनीर और डेयरी उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा और एनालॉग पनीर को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इंदौर में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।