{"_id":"69e50049eba946c8c70edd4a","slug":"husband-wife-and-brother-in-law-set-a-honeytrap-for-money-then-murdered-the-victim-when-they-failed-to-get-the-money-all-three-arrested-katni-news-c-1-1-noi1360-4187158-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: हनीट्रैप का खौफनाक खुलासा, शारीरिक संबंध के जाल में फंसाकर युवक की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: हनीट्रैप का खौफनाक खुलासा, शारीरिक संबंध के जाल में फंसाकर युवक की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में हनीट्रैप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 23 वर्षीय युवक प्रदीप साहू को शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले से हनीट्रैप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया गया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरा मामला एनकेजे थाना क्षेत्र का है, जिसका पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
काली मंदिर के पास मिला घायल युवक, अस्पताल में मौत की पुष्टि
17 अप्रैल 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित काली मंदिर के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रदीप साहू, निवासी पहरिया थाना बड़वारा के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच कई एंगल से शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए, साइबर टीम की मदद ली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि प्रेमनगर निवासी एक महिला ने प्रदीप साहू को फोन कर शारीरिक संबंध का झांसा देकर बुलाया था।
पैसे की मांग पर हुआ हमला, चाकू और डंडों से की गई पिटाई
जैसे ही प्रदीप मौके पर पहुंचा, महिला उसे एक मकान में ले गई, जहां उसके पति और भाई पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उससे मोटी रकम की मांग की। जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया तो उसके साथ चाकू और डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। CCTV फुटेज में युवक को गंभीर हालत में मकान से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद वह कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस का खुलासा: सुनियोजित हनीट्रैप साजिश
थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि यह पूरी घटना एक सुनियोजित हनीट्रैप साजिश थी, जिसमें युवक को फंसाकर पैसे ऐंठने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने महिला, उसके पति और भाई को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

कमेंट
कमेंट X