{"_id":"68f8a1fd93487967e8027740","slug":"katni-police-paid-tribute-to-the-immortal-brave-sons-on-police-memorial-day-katni-news-c-1-1-noi1360-3543170-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्मृति दिवस: झिंझरी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, अमर जवान स्मारक पर SP ने पुष्पचक्र किया अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्मृति दिवस: झिंझरी में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, अमर जवान स्मारक पर SP ने पुष्पचक्र किया अर्पित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
समारोह में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। परेड कमांडर की भूमिका सूबेदार संजीव रावत ने निभाई। कार्यक्रम में आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध से लड़ते हुए शहीद हुए देशभर के पुलिसकर्मियों को भी याद किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर सपूतों को किया याद।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस स्मृति दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। झिंझरी पुलिस लाइन में आयोजित इस भावपूर्ण समारोह में उन वीर पुलिसकर्मियों को याद किया गया, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर हुई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शहीद हुए सभी पुलिस जवानों के नाम का वाचन किया और उन्हें नमन किया। इस दौरान पूरे परिसर में माहौल भावनाओं से भरा रहा और सभी की आंखों में गर्व के साथ नमी थी और मन में शहादत के प्रति सम्मान का भाव।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी उमराव सिंह, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, जनप्रतिनिधि दीपक टंडन और पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से शहीदों को सलामी दी।
इस अवसर पर देशभर में शहीद हुए उन पुलिस कर्मियों को भी याद किया गया] जिन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद और आपराधिक घटनाओं के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम के अंत में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग ने परिजनों के प्रति गहरी कृतज्ञता और गर्व की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम में परेड कमांडर की भूमिका सूबेदार संजीव रावत ने निभाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि शहीद हमारे गौरव हैं, उनका बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X