सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Gas Racket Illegal LPG Racket Busted in MP 22 Cylinders Seized in Home-Run Operation

कटनी में गैस का काला खेल बेनकाब: घर बैठे चल रहा था गोरखधंधा, 22 सिलिंडर जब्त; प्रशासन की रेड से खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कटनी में प्रशासन ने गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए 22 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। आरोपी घर से अवैध भंडारण कर ऊंचे दामों पर गैस बेच रहा था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Katni Gas Racket Illegal LPG Racket Busted in MP 22 Cylinders Seized in Home-Run Operation
गैस की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटनी जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त जांच दल ने माधवनगर गेट क्षेत्र में छापेमारी कर 22 घरेलू एलपीजी सिलिंडर जब्त किए हैं। आरोपी अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहा था।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ संयुक्त जांच दल का गठन किया गया था। इसी क्रम में टीम ने माधवनगर गेट के पास स्थित सूरज बालानी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान परिसर में संचालित दो दुकानों की तलाशी ली गई, जहां 14.2 किलोग्राम के कुल 22 घरेलू गैस सिलिंडर अवैध रूप से रखे पाए गए। मौके से तीन गैस बुक और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटा भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जंगल में चल रही दो अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, 25 लाख की सामग्री जब्त, 3 गिरफ्तार

जब अधिकारियों ने दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जब्त सिलिंडरों में एचपीसीएल के 5 भरे और 1 खाली, इंडियन ऑयल के 6 खाली तथा बीपीसीएल के 10 खाली सिलेंडर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह घर से ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू के जरिए सिलेंडरों में गैस तौलकर लोगों को सप्लाई करता था।

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एलपीजी (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर प्रकरण तैयार किया जा रहा है, जिसे कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जब्त सिलिंडरों और तौल-कांटे को सुरक्षा के मद्देनजर अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव की सुपुर्दगी में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed