सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar: Actor Mandar Chandwadkar visited Omkareshwar Jyotirlinga.

Omkareshwar: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भिड़े मास्टर ने किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, लिया आशीर्वाद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े मास्टर यानी मंदार चंदवादकर ने परिवार संग ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। पूजा के बाद मोरटक्का के ढाबे पर भोजन कर प्रशंसकों से मुलाकात की और सेल्फी ली। उन्होंने भोजन की सराहना की और बाद में परिवार सहित इंदौर रवाना हुए।

Omkareshwar: Actor Mandar Chandwadkar visited Omkareshwar Jyotirlinga.
ओंकारेश्वर पहुंचे आत्माराम भिडे उर्फ मंदार चंदवादकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में आत्माराम भिड़े का किरदार निभाने वाले कलाकार मंदार चंदवादकर अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार को पवित्र तीर्थ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे।

Trending Videos


उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के समक्ष पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात वे इंदौर–इच्छापुर हाईवे स्थित मोरटक्का के एक ढाबे पर भोजन हेतु रुके। वहां उन्होंने परिवार सहित वेज बिरियानी और रसमलाई का स्वाद लिया। मंदार चंदवादकर ने भोजन की सराहना करते हुए कहा कि “यहां का स्वाद बेहतरीन है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के स्टाफ और बच्चों के साथ उन्होंने फोटो खिंचवाई और सेल्फी ली। जब वे होटल से बाहर निकले, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भिड़े मास्टर के प्रशंसक लंबे समय से होटल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। बाहर आते ही प्रशंसकों ने उनसे सेल्फी ली और मुलाकात की। कुछ देर रुकने के बाद मंदार चंदवादकर अपने परिवार सहित कार से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed