सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar News: gift of a new six-lane bridge on the Narmada River at Morakka will be available in February

Omkareshwar News: फरवरी में मिलेगी मोरटक्का में नर्मदा के नए सिक्सलेन पुल की सौगात, जून 2026 में मिलेगा फोरलेन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नाराजगी के बाद एनएचएआई ने इंदौर–खंडवा–इच्छापुर फोरलेन परियोजना में तेजी लाई है। चेयरमैन संतोष यादव ने मार्ग का निरीक्षण कर जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नर्मदा पर सिक्सलेन पुल फरवरी तक तैयार होगा, जबकि बलवाड़ा–इच्छापुर फोरलेन मार्च से शुरू होगा।

Omkareshwar News: gift of a new six-lane bridge on the Narmada River at Morakka will be available in February
एनएचएआई के चेयरमैन संतोश कुमार यादव ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की नाराजगी के बाद एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इंदौर–खंडवा–इच्छापुर–एदलाबाद फोरलेन मार्ग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसी सिलसिले में एनएचएआई के चेयरमैन आईएएस संतोष कुमार यादव ने रविवार को इंदौर के तेजाजी नगर से धनगांव तक फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बन रहा नया सिक्सलेन पुल फरवरी तक और पूरा फोरलेन हाईवे जून 2026 तक बन जाएगा। इसके साथ ही तीन राज्यों को जोड़ने वाली यह पूरी परियोजना पूर्ण हो जाएगी। 
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी ने बताया कि नर्मदा नदी पर बन रहा नया सिक्सलेन पुल फरवरी के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सितंबर से कार्य में गति आई है और अब लक्ष्य तय समय में पुल प्रारंभ करने का है। पुल बन जाने से बड़वाह, सनावद और आसपास के शहरों को भारी वाहनों की आवाजाही से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिजली कंपनी का फरमान, कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पर कटेगा अफसरों का वेतन

मार्च तक बलवाड़ा–इच्छापुर फोरलेन
लोगों के सवाल पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी ने कहा कि बलवाड़ा से इच्छापुर तक के फोरलेन का कार्य मार्च तक प्रारंभ कर दिया जाएगा, जबकि इंदौर से इच्छापुर तक का पूरा फोरलेन मार्ग जून 2026 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिमरोल और चोरल क्षेत्र में बन रही टनल का काम भी जून तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही यह पूरा नया हाईवे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। 

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, सौंपा ज्ञापन
निरीक्षण के दौरान नांदिया गांव में ग्रामीणों ने चेयरमैन संतोष यादव का स्वागत किया और फोरलेन निर्माण से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने मार्ग पर सुरक्षा, अतिक्रमण और अधूरे निर्माण कार्यों की शिकायतें कीं। सनावद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला ने ओंकारेश्वर में यादव से मुलाकात कर सनावद से बासवा मार्ग की दुर्दशा की जानकारी दी। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत करते हुए कहा कि मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। इस पर चेयरमैन संतोष यादव ने समस्या निवारण का भरोसा दिलाया और कहा कि ठेकेदारों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में मौजूद रहे ये अधिकारी
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी, स्थानीय प्रशासन से बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed