{"_id":"6980b300b9a63dc34a0328b1","slug":"khargone-news-stone-pelting-during-funeral-tension-prevails-in-the-village-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, गांव में तनाव का माहौल, तीन थानों का पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, गांव में तनाव का माहौल, तीन थानों का पुलिस बल तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
सार
महेश्वर के सुलगांव में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान शवदाह स्थल की दूरी को लेकर विवाद हिंसक हो गया। पथराव में पुलिस जवान, ग्राम चौकीदार समेत कई लोग घायल हुए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
खरगोन में अंतिम संस्कार के दौरान पथराव हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महेश्वर क्षेत्र के ग्राम सुलगांव (दगड़ी) को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। नर्मदा नदी से लगभग 200 मीटर दूर शव जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया और एक पक्ष ने अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया। इस घटना में पुलिस के एक जवान, ग्राम चौकीदार सहित कई ग्रामीण और रिश्तेदार घायल हो गए।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलगांव निवासी मोहन पाटीदार की दादी का निधन हो गया था। परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए नर्मदा तट के समीप निर्धारित स्थान की ओर पहुंचे थे। जब शव को अग्नि देने की तैयारी की जा रही थी, उसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि शवदाह स्थल नर्मदा से निर्धारित दूरी पर नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा
खरगोन में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बातचीत के दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पत्थरबाजी में कई ग्रामीणों को चोटें आईं, वहीं स्थिति संभालने पहुंचे पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार भी घायल हो गए। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए गांव में तीन थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर मंडलेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी, महेश्वर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविन्द्र जामले और कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने मोर्चा संभाला। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बाद में शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बाद में शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रखा गया है।

कमेंट
कमेंट X