सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Young people created an offensive reel at the college

Khargone News: युवाओं ने महाविद्यालय में बनाई आपत्तिजनक रील, छात्रों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 10:19 PM IST
Young people created an offensive reel at the college

जननायक टंट्या मामा शासकीय महाविद्यालय भीकनगांव में पढ़ाई के दौरान कुछ छात्रों द्वारा आपत्तिजनक रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह रील फिल्मी तर्ज पर मोबाइल से बनाई गई, जिसमें अपशब्दों का प्रयोग किया गया है और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कॉलेज परिसर में कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर यह आपत्तिजनक रील बनाई।

लगभग 1 मिनट से अधिक की इस रील में दो विद्यार्थी आपस में संवाद कर रहे हैं। जिसमें से एक युवक दूसरे को गाली देकर उसे पीट रहा है, जबकि अन्य कुछ युवक आसपास बैठे हुए हैं। यह रील कॉलेज के क्लासरूम में शूट की गई है।

ये भी पढ़ें- सिंगरौली में लोकायुक्त का शिकंजा: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार; 30 हजार में हुई थी ये डील

रील के वायरल होते ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। विद्यार्थियों का आरोप है कि पढ़ाई के समय कॉलेज भवन के भीतर इस तरह की गतिविधियां होना कॉलेज प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। खासकर बाहरी युवकों की कॉलेज में एंट्री और आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने से छात्राओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण डाबर को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण डाबर ने बताया कि संबंधित छात्रों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मामले की जांच की जा रही है और कॉलेज की गरिमा व अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस घटना ने न केवल कॉलेज प्रबंधन की सतर्कता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक परिसरों में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

01 Feb 2026

नारनौल: मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में बैठक कर हड़ताल में शामिल होने का किया आह्वान

VIDEO: 'राजनीतिक हाथों में खेल रहे शंकराचार्य', महंत राजू दास बोले-हिंदुओं को बांटना चाहते हैं कालनेमि लोग

01 Feb 2026

हाथरस के नवल नगर में आरएसएस जिला प्रचारक से मारपीट, दो गिरफ्तार

01 Feb 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा: माघी स्नान के लिए जा रहे जुगाड़ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत सात घायल

01 Feb 2026
विज्ञापन

सिरसा: चैंबर की पैमाइश करने मेनहोल में उतरा युवक, बेहोश होकर गिरा; रेसक्यू अभियान जारी

01 Feb 2026

फतेहाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 60 फीसदी जवान शुगर और बीपी से मिले ग्रस्त

01 Feb 2026
विज्ञापन

सर्दी, बुखार, खांसी, बीपी के मरीजों की भीड़

01 Feb 2026

विकास खंडों पर केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण हुआ

01 Feb 2026

सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

01 Feb 2026

सिसवा विधानसभा क्षेत्र में डीएम ने किया निरीक्षण, जाना एसआईआर का हाल

01 Feb 2026

Mandi: डॉ. वंदना जग्गी बोलीं- स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाला है बजट

01 Feb 2026

विभिन्न धार्मिक नेताओं ने बिक्राऊर कॉलेज की रखी आधारशिला– धालीवाल

01 Feb 2026

श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में पुलिस की दखलअंदाजी निंदनीय- ज्ञानी रघबीर सिंह

01 Feb 2026

अमृतसर से पहूविंड तक विशाल नगर कीर्तन, बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

01 Feb 2026

Harda News: आंगनवाड़ी निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं उजागर, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

01 Feb 2026

VIDEO: सड़क सुरक्षा के लिए क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन, मिला प्रशिक्षण

01 Feb 2026

सुल्तानपुर के छात्र-छात्राओं ने बजट को बताया बेहतर

01 Feb 2026

रुपईडीहा पत्रकार संघ और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, दोनों टीमों का हुआ सम्मान

01 Feb 2026

Meerut: शोभायात्रा की झांकियों ने मन मोहा

01 Feb 2026

Meerut: बाल विवाह मुक्त भारत के लिए रथयात्रा का आयोजन

01 Feb 2026

Sirmour: नाहन में युवा अनुज कुमार की पुस्तक 'चार पहिये', का लोकार्पण

01 Feb 2026

VIDEO: मैनपुरी में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन, अयोध्या के महंत राजू दास ने की शिरकत

01 Feb 2026

VIDEO: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

01 Feb 2026

परिवहन मंत्री ने दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में तली पूड़ी, VIDEO

01 Feb 2026

बीमारी से तंग युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, VIDEO

01 Feb 2026

नारनौल में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इनोवा ने बाइक में मारी टक्कर, दो दर्शनार्थी गंभीर; VIDEO

01 Feb 2026

अंबेडकरनगर में नौकरी पेशा वर्ग की बजट से उम्मीदें अधूरी

01 Feb 2026

बजट पर एआई से खेती के एलान पर उत्साहित बाराबंकी के किसान

01 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed