{"_id":"697f2ef351c7a437a601f319","slug":"video-sirmour-the-book-char-pahiye-by-young-author-anuj-kumar-was-launched-in-nahan-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में युवा अनुज कुमार की पुस्तक 'चार पहिये', का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में युवा अनुज कुमार की पुस्तक 'चार पहिये', का लोकार्पण
सिरमौर के शिलाई निवासी युवा लेखक व कवि अनुज कुमार के पहले लघु उपन्यास का नाहन में लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। शायर नासिर यूसुफजई और लेखक आईडी राही ने लघु उपन्यास 'चार पहिये' का लोकार्पण करके पुस्तक दूसरे कवियों को भेंट की। चार पहिये.., कहानी इसके मुख्य पात्र आबिद के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। जो बचपन से जवानी तक संघर्षो की भट्टी में जलता रहा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। अंत में सफलता उसके कदम चूम लेती है। हालांकि इस दौड़ में वह अपने शौंक और अपनी पहचान को कहीं पीछे छोड़ देता है। लेखक कहानी के अंत में मुख्य पात्र के जरिये कई सवाल पाठकों के समक्ष छोड़ देता है। जिनमें क्या सफलता इंसान से अधिक जरूरी है.., यह सवाल उसकी पीड़ा को दर्शाता है। लेखक अनुज कुमार का यह पहला लघु उपन्यास है। इसका प्रकाशन फॉरएवर प्रकाशन ने किया है। लोकार्पण समारोह में मौजूद दूसरे लेखकों अनंत आलोक, दीप राज विश्वास, जावेद उल्फत, नासिर यूसुफजई, धनवीर परमार, आईडी राही व पंकज तन्हा ने लघु उपन्यास पर चर्चा भी की। उन्होंने युवा लेखक अनुज को उनके पहली पुस्तक के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।