सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   The havoc of a speeding truck: The driver ran away after crushing a Jugaad vehicle, three died.

पटना में भीषण सड़क हादसा: माघी स्नान के लिए जा रहे जुगाड़ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत सात घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 04:39 PM IST
The havoc of a speeding truck: The driver ran away after crushing a Jugaad vehicle, three died.

बिहार के पटना जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में शेखपुरा जिले के लोदीपुर गांव के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मोकामा–सरमेरा मुख्य मार्ग पर आधी रात के बाद हुआ, जब माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरे जुगाड़ वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकयान गांव के पास पैजना गांव के समीप हुआ। मृतकों की पहचान प्रयाग मांझी की 35 वर्षीय पुत्री मुन्नी देवी, चाद मांझी के 36 वर्षीय पुत्र महेश मांझी और रामस्वरूप मांझी के 40 वर्षीय पुत्र संजय मांझी के रूप में हुई है। संजय मांझी की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई।

दुर्घटना में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें अशोक मांझी और घनश्याम मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को मोकामा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने जुगाड़ वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार लोग उछलकर सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे। घोसवरी थाना पुलिस की गश्ती टीम ने सड़क पर घायलों को तड़पता देख तत्काल उन्हें मोकामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- Union Budget: पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान

स्थानीय निवासी मुन्ना यादव ने बताया कि कुल 10 लोग एक ही जुगाड़ वाहन पर सवार होकर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सभी मृतक और घायल शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर मुसहरी टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। तीनों मृतक अपने-अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य थे, जिनके निधन से परिजनों के सामने गंभीर आजीविका संकट खड़ा हो गया है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और जुगाड़ वाहनों के अवैध परिचालन पर सवाल खड़े करता है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर जुगाड़ वाहनों का धड़ल्ले से संचालन जारी है। नियमों की अनदेखी और ओवरलोडिंग ने इस बार तीन जिंदगियों की कीमत ले ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नो व्हीकल जोन बना सीरगोवर्धन का मेला क्षेत्र, VIDEO

01 Feb 2026

माघी पूर्णिमा पर जगाई स्वच्छता की अलख, VIDEO

01 Feb 2026

Mandi: प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की मिसाल बने टिक्करी मुशैहरा के अजय कुमार

01 Feb 2026

बठिंडा में वकील की गुंडागर्दी: व्यक्ति को जड़े थप्पड़, बार एसोसिएशन ने वकील को किया डी बार

अयोध्या में माघ पूर्णिमा पर सरयू स्नान को उमड़ा भक्तों का रेला

01 Feb 2026
विज्ञापन

ट्राली से टकराकर बाइक सवार की मौत

सूरजकुंड मेले में भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र बना आकर्षण का केंद्र, रात्रि में दिखता है और भी भव्य

01 Feb 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में मेघालय की अनोखी कला, जलवनस्पति उत्पाद हुए हिट

01 Feb 2026

सूरजकुंड मेले में उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ियां और सूट पर्यटकों को भा रहे

01 Feb 2026

Bareilly: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- हमारी सरकार अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानती है

01 Feb 2026

श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, दान-पुण्य; VIDEO

01 Feb 2026

GPM News: पेंड्रा के छात्रावास में नियमों की धज्जियां, देर रात तक बजता रहा DJ; प्रशासन हरकत में

फगवाड़ा: होशियारपुर चौक से शुगर मिल चौक तक बनी सर्विस रोड कई वर्षों से खस्ताहाल

रविदास जयंती: फगवाड़ा में विशाल शोभायात्रा, हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल

फगवाड़ा में पाबंदी के बावजूद शोभायात्रा के रूट पर खुला शराब का ठेका

फिरोजपुर में घनी धुंध के साथ फरवरी की शुरुआत

फगवाड़ा में सतगुरु गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर धार्मिक समागम

VIDEO: साड़ी शोरूम में देररात लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

01 Feb 2026

Union Budget 2026: बजट को लेकर क्या है आम जनता की राय? अमर उजाला ने की बातचीत | Patna | Bihar

01 Feb 2026

Sikar: वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम, शेखावाटी में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, 3 फरवरी से कोहरे का अलर्ट

01 Feb 2026

NEET छात्रा की मौत मामले में परिवार ने कहा- CBI पर भरोसा नहीं, जांच हो कोर्ट की निगरानी में | Patna

01 Feb 2026

Ujjain News: ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, गैस कटर से सरिए काटकर निकाला बाहर

01 Feb 2026

Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य

01 Feb 2026

लखनऊ में आईआईएम और समाज कल्याण की ओर से सिटी रन का आयोजन, गोमती नगर के लोहिया पार्क से हुई शुरू

01 Feb 2026

कोहरे से ढकी हुई राजधानी लखनऊ की सुबह, ठंड भी बढ़ी

01 Feb 2026

Sawai Madhopur News: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे रणथंभौर, टाइगर सफारी का लिया आनंद

01 Feb 2026

Ujjain Mahakal: माघी पूर्णिमा पर चन्द्रमा, बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

01 Feb 2026

VIDEO: आगरा में आयोजित आर्य महासम्मेलन में जुटे आर्यजन

01 Feb 2026

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

31 Jan 2026

VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed