{"_id":"697f3235998965715b006d18","slug":"video-health-camp-organized-in-police-line-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 60 फीसदी जवान शुगर और बीपी से मिले ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पुलिस लाइन में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, 60 फीसदी जवान शुगर और बीपी से मिले ग्रस्त
पुलिस लाइन में रविवार को एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से आए करीब 250 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 60 प्रतिशत पुलिसकर्मी शुगर और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रस्त पाए गए। विशेषज्ञों ने दवाई दी और कंट्रोल को टिप्स बताएं।
स्वास्थ्य शिविर में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन खुद उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर सद्भावना अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. अंशुल सहगल (जनरल मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर), डॉ. मनोज चालिया (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. शुभम महतानी (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ) की टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, ईसीजी, हृदय एवं सामान्य शारीरिक जांच की गई तथा निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।