{"_id":"697f115bb76370b56e030b2b","slug":"disorders-exposed-during-anganwadi-inspection-collector-issued-strict-instructions-harda-news-c-1-1-noi1435-3902403-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda News: आंगनवाड़ी निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं उजागर, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda News: आंगनवाड़ी निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं उजागर, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 04:23 PM IST
Link Copied
हरदा जिले के ग्राम सोडलपुर में आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निरीक्षण में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 अत्यंत अव्यवस्थित पाया गया। केंद्र कच्चे मकान में संचालित हो रहा था, जहां न पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था थी और न ही आवश्यक सूचना पटल लगा था। बच्चों की उपस्थिति कम थी और निरीक्षण के समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी अनुपस्थित मिली।
कलेक्टर ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का वेतन काटने और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-3 का निरीक्षण कर पोषण आहार वितरण, टीकाकरण और अन्य सेवाओं की नियमितता की जांच की तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि संबंधित जानकारी विभागीय एप पर समय पर दर्ज की जाए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।