Kuldeep-Vanshika Wedding: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर बाबा, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Kuldeep-Vanshika Wedding News:मसूरी में आयोजित भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव व वंशिका चड्ढा के विवाह समारोह में बागेश्वर महाराज के पहुंचने से कार्यक्रम में आध्यात्मिक माहौल बन गया। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। देखें कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के अवसर पर मसूरी में खास धार्मिक माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर महाराज) भी कार्यक्रम में पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और भगवान का चित्र भेंट कर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
मसूरी में आयोजित इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे। इस दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनका वैवाहिक जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भरा रहे। कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी बागेश्वर महाराज का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि कुलदीप यादव भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। अपनी खास चाइनामैन गेंदबाजी शैली के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है। उनके विवाह समारोह में देश के कई खास मेहमानों के शामिल होने की भी चर्चा है।
बागेश्वर महाराज के आगमन की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भी उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और इस खास मौके का हिस्सा बने। शादी समारोह के दौरान का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बागेश्वर महाराज कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाते और नवदंपति को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
मसूरी में आयोजित यह शादी समारोह क्रिकेट और आध्यात्मिक जगत के संगम के रूप में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां खेल जगत के स्टार खिलाड़ी और धार्मिक संत एक ही मंच पर नजर आए।
ये भी पढ़ें- Kuldeep-Vanshika Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे; शादी की तस्वीरें देखीं क्या?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
