फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh british era coins discovered during highway construction issued in 1913

मध्य प्रदेश: हाईवे बनाते समय जमीन से निकले ब्रिटिशकालीन सिक्के, 1913 में हुए थे जारी; जानें क्या है खास

Tue, 18 Aug 2026 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Aug 2026 04:29 PM IST
सार

मुरैना में ग्रीन फील्ड हाईवे निर्माण के दौरान खुदाई में वर्ष 1913 के ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिले हैं। सिक्कों पर जॉर्ज पंचम का नाम और 'ONE RUPEE INDIA' अंकित है। प्रशासन ने जांच शुरू कर सिक्के सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
madhya pradesh british era coins discovered during highway construction issued in 1913
खुदाई में निकला सिक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के दौरान मुरैना में खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन चांदी के पुराने सिक्के मिले हैं। डोंगरपुर लोधा गांव के पास स्थानीय ग्रामीणों और जेसीबी संचालक को खुदाई के दौरान ये सिक्के मिले। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सिक्के एकत्र कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


सिक्कों पर लिखा है 'GEORGE V KING EMPEROR'
बरामद सिक्कों पर अंग्रेजी में 'GEORGE V KING EMPEROR' और वर्ष 1913 लिखा हुआ है। सिक्के के दूसरे हिस्से पर 'ONE RUPEE INDIA' अंकित है। पुरातत्व विभाग के जिला अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि बरामद सिक्के का वजन करीब 11.6 ग्राम है और इसमें लगभग 91 प्रतिशत चांदी होने की बात सामने आई है। ये सिक्के ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम के शासनकाल में वर्ष 1911 से 1936 के बीच जारी किए गए थे। उस समय जारी सिक्कों पर ब्रिटिश सम्राट का चित्र उकेरा जाता था। सामान्य तौर पर इन सिक्कों की ढलाई मुंबई और कोलकाता की टकसाल में होती थी। इनका वजन करीब 11.66 ग्राम और व्यास 30.5 मिलीमीटर होता था।
विज्ञापन


पढ़ें:  बच्चे बोले- बेउहर के खेत में जाकर शराब पीते हैं सरजी; वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की सिक्के जुटाने की कार्रवाई
एडीएम अश्वनी रावत ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच कर सिक्कों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना माता बसैया पुलिस के माध्यम से सिक्के जुटाकर सुरक्षित रखे जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद बरामद सिक्कों को पुरातत्व विभाग के सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि खुदाई वाले स्थान से कुल कितने सिक्के मिले हैं।

सिक्के की खासियत से जुड़ी ये जानकारी
वर्ष 1913 का एक रुपये का यह सिक्का ऐतिहासिक महत्व रखता है। सिक्के की दूसरी तरफ फूलों की सजावटी माला बनी है, जिसमें गुलाब, थीस्ल, शेमरॉक और कमल की आकृतियां शामिल हैं। जॉर्ज पंचम की श्रृंखला में वर्ष 1911 का 'पिग रुपया' सबसे चर्चित और दुर्लभ सिक्कों में माना जाता है। हालांकि किसी पुराने सिक्के की कीमत केवल उसके वर्ष के आधार पर तय नहीं होती। इसकी वास्तविक स्थिति, टकसाल का निशान, दुर्लभता और प्रामाणिकता की जांच के बाद ही सही मूल्य का आकलन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed