फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan government to spend ₹492 crore on science and technology over 5 years; budget was ₹6 crore duri

MP News: मोहन सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर 5 साल में खर्च करेंगी 492 करोड़,कांग्रेस के समय 6 करोड़ था बजट

Tue, 18 Aug 2026 04:39 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 18 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का फैसला किया है। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास को नई गति मिलेगी।

 

विज्ञापन
MP News: Mohan government to spend ₹492 crore on science and technology over 5 years; budget was ₹6 crore duri
मंत्री राकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री  मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में आगामी पांच वर्षों के लिए 492 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालिक योजना के तहत काम करेगी। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 492 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का बजट 734 करोड़ रुपये है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: मंत्री पद की रेस से वीडी बाहर, कैलाश और प्रह्लाद की अटकलों पर भी विराम; BJP की नई टीम ने क्या संदेश दिया?
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का बजट केवल 6 करोड़ रुपये था। उन्होंने दावा किया कि यह अंतर बताता है कि पिछली सरकार ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता नहीं दी, जबकि वर्तमान सरकार विज्ञान और तकनीक को विकास का महत्वपूर्ण आधार मानकर आगे बढ़ रही है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से विकसित भारत का जो संकल्प दोहराया है, उसे पूरा करने में मध्यप्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव आज करेंगे गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान और कलश यात्रा का शुभारंभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed