फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM Mohan Yadav arrived in Maihar Ladli Behna received the 39th installment news in hindi

रक्षाबंधन से पहले CM यादव का बड़ा तोहफा: लाड़ली बहनों के खाते में डाली 39वीं किस्त: मां शारदा के दर्शन भी किए

Wed, 19 Aug 2026 03:26 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

मैहर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां शारदा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 2,148.30 करोड़ रुपये की 39वीं किस्त ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav arrived in Maihar Ladli Behna received the 39th installment news in hindi
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मैहर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार से सीधे विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कार से मैहर के अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम पहुंचे, जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एक साथ 2,148.30 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी। राशि अंतरण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाड़ली बहनों में उत्साह नजर आया। राशि अंतरण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनों को संबोधित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां शारदा लोक फेज-1 का भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में बनने वाले मां शारदा लोक फेज-1 का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया। करीब 8.95 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना को मैहर के धार्मिक और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मां शारदा मंदिर मैहर की धार्मिक पहचान देशभर में है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मां शारदा लोक के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और मैहर के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।



पढ़ें: ‘अभी मुझे शांति से मरने दो': त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, CBI चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा?

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के मैहर आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। हेलीपैड से लेकर मां शारदा मंदिर और अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम तक सुरक्षा बल तैनात रहे। शहर में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मुख्यमंत्री का मैहर दौरा धार्मिक दर्शन के साथ राज्य स्तरीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री ने मां शारदा के दर्शन किए, लाड़ली बहनों के खातों में 2,148.30 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की और मां शारदा लोक फेज-1 के निर्माण कार्य का वर्चुअली भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed