फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Woman injured after being buried under a wall that collapsed during rain

Maihar News: बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिरी, दबने से महिला गंभीर रूप से घायल, पड़ोसियों ने निकाला

Fri, 11 Jul 2025 08:38 AM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 08:38 AM IST
सार

स्थानीय रहवासियों और परिजनों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Maihar News: Woman injured after being buried under a wall that collapsed during rain
स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैहर जिले में सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार की शाम अमरपाटन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में एक महिला दीवार के नीचे दब गई, जिसे स्थानीय रहवासियों और परिजनों की मदद से बाहर निकाला। घटना वार्ड 10 निवासी गोविंदा रजक के घर की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसे ही दीवार गिरी, घर में मौजूद मुन्नी रजक नामक महिला उसके नीचे दब गई। शोरगुल सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी के चक्कर में युवक ने ट्रेन के बगल में प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार, जीआरपी ने पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुची थी स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed