सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major Tragedy Averted in Omkareshwar: Boatmen Rescue 9 Devotees from Drowning news in hindi

MP: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला, नाविकों ने 9 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया; अधिक मास की भीड़ से बढ़ा खतरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 04 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

अधिक मास के दौरान ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर डूबने की घटनाओं के बीच नाविकों और गोताखोरों ने नौ लोगों की जान बचाई। बढ़ती भीड़ के कारण घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठी।

Major Tragedy Averted in Omkareshwar: Boatmen Rescue 9 Devotees from Drowning news in hindi
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अधिक मास के दौरान भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और मां नर्मदा के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच गुरुवार को नाविकों और गोताखोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नौ लोगों को नर्मदा नदी में डूबने से बचाया।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नंदुरबार सहित विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु रामघाट और अन्य घाटों पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसके पिता भी पानी में उतर गए, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। घाट पर मौजूद नाविकों ने तत्काल अपनी नाव छोड़कर नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी गहरे पानी में चली गई थी और उसके पेट में पानी भर गया था। नाविकों ने उसे घाट पर लाकर प्राथमिक सहायता दी, जिसके बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई और उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
Trending Videos

महाराष्ट्र के नंदुरबार से दर्शन करने आए वगेराव पाटिल ने बताया कि पूरा परिवार नर्मदा स्नान कर रहा था। उनकी बेटी अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में वे स्वयं भी डूबने लगे। समय रहते नाविकों ने पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि यदि नाविक तत्काल सहायता नहीं करते, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की।

नाविक संघ के अध्यक्ष कैलाश भंवरिया ने बताया कि गुरुवार को नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों पर नाविकों ने नौ लोगों को डूबने से बचाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाविक लगातार सतर्क रहते हैं और कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई नाविक ऐसे बचाव कार्यों के दौरान अपनी जान भी गंवा चुके हैं, फिर भी वे मानवता के नाते यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पढ़ें: ओंकारेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक को रौंदकर फरार हुआ कार चालक, गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई वारदात

घटना को लेकर ओंकारेश्वर नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोनिका पार्टी से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि घाटों पर नगर परिषद के कर्मचारी लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकते हैं। सुरक्षा के लिए घाटों पर जंजीरें और पानी के भीतर बैरिकेडिंग भी की गई है, लेकिन कई श्रद्धालु चेतावनियों की अनदेखी कर प्रतिबंधित क्षेत्र में चले जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के गोताखोरों ने भी कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अधिक मास और आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सभी प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ, होमगार्ड और अतिरिक्त बचाव दलों की स्थायी तैनाती की जानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed